चीन में भारी बारिश, बड़ी संख्या में ग्रामीण, पर्यटक फंसे

मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ आने से रविवार को लगभग 250 लोग फंसे हुए हैं। बिजली की आपूर्ति बाधित हुई और यांगशुओ काउंटी में कई घर ढह गए।

प्रशासन ने 61 लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से सकुशल बाहर निकाला और दो गांवों में अभी भई फंसे 250 लोगों के लिए आवश्यक राहत सामग्री भेजी जा रही है।

जिनशियू याओ स्वायत्त काउंटी में 140 पर्यटक दर्शनीय स्थलों पर फंसे हुए हैं। रविवार शाम छह बजे से लगातार हो रही बारिश से कई सड़क नष्ट हो गई हैं।

स्थानीय सरकार पर्यटकों को सकुशल बाहर निकलाने का काम कर रही है। मौसम विभाग ने इस क्षेत्र में सोमवार और उसके बाद भी भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493