11 मई से 22 मई के बीच होने वाला समारोह में मेक्सिको की लघु फिल्म ‘लास राजोनस डेल मुंडो’ (द रीजन्स इन द वर्ल्ड) को ‘साइनफोनडेशन खंड’ में दिखाया जाएगा, जो छात्रों द्वारा बनाई गई फिल्म को प्रस्तुत करता है। यह फिल्म 2,300 आवेदनों में से चुने गए 18 स्कूल प्रोडक्शन्स में से एक है।
इसका निर्देशन मेक्सिको सेंटर फॉर सिनेमैटोग्राफिक ट्रेनिंग के छात्र अर्नेस्टो मार्टिनेज बोसियू ने किया है। यह फिल्म एक महिला की दृष्टि से अपहरण की कहानी दर्शाती है, जो एक आपराधिक गैंग की सदस्य है। उसे उस वक्त पछतावा होता है जब पता चलता है कि उसका हालिया शिकार एक छोटा लड़का है।
इस महोत्सव में मेक्सिको की 1966 की फिल्म ‘टियेंपो डी मोरिर (टाइम टू डाय)’ कान्स क्लासिक्स श्रेणी में दिखाई जाएगी।
dharmpath.com dharmpath