मेक्सिको सिटी, 9 मई (आईएएनएस)। मेक्सिको सिटी में एप संचालित टैक्सी उबेर के एक चालक को महिला यात्री के साथ दुष्कर्म और लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
न्यायाधीश ने चार मई को कैब चालक को जेल भेजने का आदेश दिया था, जिसके बाद उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
संघीय जिले के अटॉर्नी जनरल कार्यालय के अधिकारियों ने एफे को बताया कि फिलहाल कैब चालक को वारोनिल नोर्टे जेल में रखा गया है। वह इकट्ठा किए गए साक्ष्यों के आधार पर सुनवाई के लिए अदालत के फैसले का इंतजार कर रहा है।
यह घटना दो मई की है। महिला ने कोन्डेसा डेवलपमेंट क्षेत्र के एक बार से निकलने के बाद उबेर बुक की थी।
कैब चालक ने बीच रास्ते में वाहन रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसके बाद आरोपी ने महिला का पर्स छीनकर उसे कैब से उतार दिया।
पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई, जिसके बाद तुरंत ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जिस बार से महिला ने कैब ली थी। उस बार के मैनेजर ने उबेर कैब के चालक को पहचान लिया, लेकिन पुलिस जांच में सीसीटी फुटेज की भी पड़ताल कर रही है।
dharmpath.com dharmpath