कबीर बेदी की आवाज में तैयार ‘माउंट ऑफ एक्सीलेंस’ कान्स में

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। वृत्तचित्र ‘माउंट ऑफ एक्सीलेंस’ की स्क्रीनिंग आगामी कान्स फिल्म समारोह में की जाएगी। अभिनेता कबीर बेदी ने इसे अपनी आवाज दी है।

कबीर इससे पहले भी कई फिल्मों और वृत्तचित्रों को आवाज दे चुके हैं।

उन्होंने रविवार को ट्विटर पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, “खुश हूं। कान्स 2016 में ‘माउंट ऑफ एक्सीलेंस’ की स्क्रीनिंग होगी, जिसे मैंने आवाज दी है।”

शिवाजी चंद्रभूषण निर्देशित फिल्म में मैत्रेय बुद्ध वंशावली को दर्शाया गया है।

कान्स फिल्म समारोह 11 मई से 22 मई के बीच आयोजित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493