नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। गैर पारंपरिक भूमिकाएं निभाने के लिए मशहूर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का मानना है कि ‘कैबरे’ उनकी पहली व्यावसायिक फिल्म है। ऋचा का कहना है कि इसे लेकर उनके मन में थोड़ी सी घबराहट है, लेकिन यह अच्छे संदर्भ में है।
‘कैबरे’ झारखंड के एक छोटे से गांव की एक युवती की कहानी है, जो नृत्य की दुनिया में नाम कमाना चाहती है। नृत्य के साथ ही फिल्म में प्यार और रोमांस का तड़का भी होगा।
ऋचा ने आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “‘कैबरे’ मेरी पहली व्यावसायिक फिल्म है और मैने इसे गीत और नृत्य के लिए अपने प्रेम के लिए और एक प्रयोग के तौर पर किया है। मेरे मन में इसे लेकर थोड़ी सी घबराहट है, लेकिन यह अच्छे संदर्भ में है।”
कौस्तव नारायण नियोगी निर्देशित फिल्म का निर्माण पूजा भट्ट और भूषण कुमार ने संयुक्त रूप किया है।
फिल्म 27 मई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath