‘राब्ता’ के किरदार से सबसे ज्यादा जुड़ाव : कृति

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सेनन इस वक्त ‘राब्ता’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और उनका कहना है कि इस फिल्म के किरदार से वह सबसे ज्यादा जुड़ाव महसूस करती हैं।

कृति (25) से सोमवार को ट्विटर पर एक सवाल-जवाबसत्र में एक प्रशंसक ने ‘राब्ता’ में उनकी भूमिका के बारे में पूछा।

इसके जवाब में उन्होंने कहा, “कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि मैं अपने अब तक के किरदारों में सबसे ज्यादा इस किरदार से जुड़ाव महसूस कर रही हूं।”

यह पूछे जाने पर कि किस चीज ने उन्हें फिल्म करने के लिए तैयार किया? जवाब में उन्होंने कहा, “पटकथा ने। यह तुरंत पसंद आ गई थी।”

‘राब्ता’ में सुशांत सिंह राजपूत भी हैं। इस फिल्म से फिल्म निर्माता दिनेश विजान अपनी निर्देशन पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

कृति ने ‘दिलवाले’ में शाहरुख खान के साथ काम किया था। उनसे पूछा गया कि क्या वह किंग खान के साथ दोबारा काम करना चाहेंगी? उन्होंने कहा, “बिलकुल, पसंद करूंगी, बेहद खुशी होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493