जोकोविच शीर्ष पर बरकरार, बोपन्ना फिसले

लंदन, 9 मई (आईएएनएस)। सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने मेड्रिड ओपन का खिताब जीतने के बाद सोमवार को जारी रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, जोकोविच ने रविवार को फाइनल में एंडी मरे को हराकर खिताब पर कब्जा जमाने के साथ ही अपने खाते में 1000 अंक और जोड़ते हुए शीर्ष स्थान कायम रखा है। वह दूसरे स्थान पर काबिज स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर से 9000 अंक आगे हैं।

मेड्रिड ओपन के फाइनल में हारने वाले मरे तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

पुरुष युगल रैंकिंग में भारत के रोहन बोपन्ना को दो स्थान का नुकसान हुआ है। बोपन्ना को मेड्रिड ओपन में मिली हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है। वह 13वें स्थान पर हैं। लिऐंडर पेस तीन स्थान चढ़कर 54वें स्थान पर आ गए हैं।

शीर्ष 10 रैंकिंग :

1. नोवाक जोकोविच, (सर्बिया) 16,550 अंक

2. रोजर फेडरर, (स्विट्जरलैंड) 7,525

3. एंडी मरे (स्कॉटलैंड) 7,525

4. स्टान वावरिंका (स्विट्जरलैंड)

5. राफेल नडाल (स्पेन) 5,675

6. केई निशिकोरी (जापान) 4,290

7. जो-विलफ्रेड सोंगा (फ्रांस) 3,400

8. थॉमस बर्डिच (चेक गणराज्य) 2,940

9. डेविड फेरर (स्पेन) 2,920

10. मिलोस राओनिक (कनाडा) 2.740

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493