विश्व महिला टेनिस में शीर्ष पर सेरेना व सानिया-मार्टिना

लंदन, 9 मई (आईएएनएस)। अमेरिका की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स सोमवार को जारी विश्व महिला रैंकिंग में एकल वर्ग सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं।

जर्मनी की एंजेलिक कर्बर इस सूची में दूसरे स्थान पर और पोलैंड की एग्नीजका रादवांस्का तीसरे स्थान पर हैं। स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा चौथे स्थान पर, रोमानिया की सिमोना हालेप पांचवे और बेलारूस की विक्टोरिया अजारेन्का छठे स्थान पर हैं।

डोपिंग टेस्ट में असफल रहने के कारण रूस की मारिया शारापोवा इस सूची में शीर्ष 10 नामों में शामिल नहीं हैं। स्विट्जरलैंड की टिमेया बाचिन्स्की 10वें स्थान पर हैं।

महिला युगल वर्ग की सूची में सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी शीर्ष पर बरकरार है। दोनों के खाते में 12045 अंक हैं।

शीर्ष 10 रैंकिंग :

1. सेरेना विलियम्स (अमेरिका), 8,235 अंक

2. एंजेलिक कर्बर (जर्मनी), 5,740

3. एग्नीजका रादवांस्का (पोलैंड), 5,665

4. गार्बिने मुगुरुजा (स्पेन), 4,847

5. सिमोना हालेप (रोमानिया), 4,650

6. विक्टोरिया अजारेन्का (बेलारूस), 4,530

7. रोबर्टा विन्सी (इटली), 3,505

8. बेलिंदा बेनकिक (स्विट्जरलैंड), 3,330

9. पेट्रा क्विटोवा (चेक गणराज्य) 3,067

10. टिमेया बाचिन्स्की (स्विट्जरलैंड) 3,065

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493