बार्सिलोना, 9 मई (आईएएनएस)। स्पेन का फुटबाल क्लब एफ सी बार्सिलोना अगले सत्र की तैयारी इंग्लैंड में करेगा। टीम 25 जुलाई से 30 जुलाई तक इंग्लिश फुटबाल संघ के सेंट जॉर्ज पार्क स्पोर्ट कांप्लेक्स में अभ्यास करेगी। इस बात की घोषणा क्लब ने सोमवार को की।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, क्लब ने इससे पहले 2014-15 में बर्मिंघम स्थिति इस कांप्लेक्स में अभ्यास शिविर लगाया था।
इस शिविर के बाद टीम आयरलैंड के डबलिन के लिए रवाना होगी जहां वह 30 जुलाई को सेलटिक ग्लासगो के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप कप में मैत्री मैच खेलेगी।
बार्सिलोना की टीम तीन अगस्त को स्वीडन में लीसेस्टर और छह अगस्त को लीवरपूल के खिलाफ भी मैत्री मैच खेलेगी।
dharmpath.com dharmpath