समाचार एजेंसी ‘योनहाप’ ने नौसेना के हवाले से कहा कि ‘द पैसिफिक रीच 2016’ दक्षिण कोरिया के पोत शहर जिन्हे में 25 मई से शुरू होगा। इस 10 दिवसीय सैन्याभ्यास में अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मलेशिया और दक्षिण कोरिया शामिल हैं।
नौसेना के मुताबिक, सैन्याभ्यास में चीन और रूस सहित अन्य 12 देश पर्यवेक्षक देश के तौर पर शामिल होंगे। इस सैन्याभ्यास का उद्देश्य पनडुब्बी बचाव अभियानों में देशों की कार्यक्षमता में सुधार करना है। इसमें गहरे समुद्र में बचाव वाहनों और दाब बचाव मॉडयूलों की तैनाती भी शामिल है।
यह सैन्याभ्यास सिंगापुर में वर्ष 2000 में शुरू हुए बहुपक्षीय सैन्याभ्यास के बाद से इस तरह का सातवां आयोजन है। दक्षिण कोरिया 2004 के बाद दूसरी बार इसकी मेजबानी कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath