पणजी, 10 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि उन्हें अभिनेता साकिब सलीम की संगत काफी पसंद है, क्योंकि वे दोनों सहज कलाकार हैं।
तापसी साकिब के साथ अपना रोमांटिक पहलू दिखाने जा रही हैं। दोनों ने शान द्वारा गाए गीत के वीडियो की शूटिंग गोवा में शुरू कर दी है। ऐसा लगता है कि दोनों को एक-दूसरे का साथ काफी भा रहा है
गीत अमाल मलिक ने तैयार किया है।
तापसी ने कहा, “साकिब बहुत मजेदार हैं। वह ऊर्जावान सह-कलाकार हैं। हम दोनों ही बहुत सहज हैं इसलिए शूटिंग के दौरान हमने काफी मजे किए।”
गीत के वीडियो के बारे में तापसी ने कहा, “यह खूबसूरत रोमांटिक गीत है। शान की आवाज भावपूर्ण और पारंगत है। यह अपने आप में एक तरह से ऐसा पहला अनुभव था और गोवा में गर्मी होने के बावजूद भी मैं मजे से इसकी शूटिंग कर रही हूं।”
dharmpath.com dharmpath