चीन में खेल का प्रचार करेंगे माइक टायसन

अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीएफ) पर वीबो अकाउंट में एक सर्वेक्षण में अधिकतर प्रशंसकों ने 50 वर्षीय मुक्केबाज से मिलने की इच्छा जाहिर की। इस कारण उन्होंने 23 मई को खेल के प्रचार के लिए चीन के दौरे की योजना बनाई।

अपने आगमन से पहले टायसन एक वीडियो के जरिए अपने चीन के प्रशंसकों के साथ संपर्क करेंगे।

चीन की ऐतिहासिक दीवार ‘ग्रेट वॉल’ में 24 मई को आयोजित होने वाले 2016 आईबीएफ विश्व चैम्पियनशिप बाउट की भारोत्तोलन समारोह में टायसन शामिल होंगे। वह साथ ही 33वें वार्षिक आईबीएफ/यूएसबीए सम्मेलन में भाषण भी देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493