जरूशलम में 2 इजरायली महिलाओं पर हमला

पुलिस प्रवक्ता लुबा सामरी ने बयान में बताया कि दक्षिणपूर्व जरूशलम में किसी काम से जा रही दो महिलाओं पर दो संदिग्धों ने पीछे से हमला कर दिया। इन महिलाओं की उम्र 70 वर्ष के आसपास है।

इजरायल आपात सेवा विभाग के मुताबिक, इन्हें जरूशलम के शारे जेडेक अस्पताल ले जाया गया। उनकी चोट गंभीर नहीं है।

सामरी ने कहा कि दोनों संदिग्ध पूर्वी जरूशलम की ओर भाग गए। पुलिस का कहना है कि इजरायली होने की वजह से इन महिलाओं पर हमला किया गया।

क्षेत्र में तलाशी के बाद दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493