चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत करेगा अच्छा प्रदर्शन : रघुनाथ

बेंगलुरू, 10 मई (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी वी.आर. रघुनाथ का मानना है कि टीम सही समय पर ऊंचाई छुएगी और अगले महीने होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

रघुनाथ ने एक बयान में कहा, “2014 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद टीम ने अपने आप पर विश्वास करना शुरू कर दिया है। हम वहां से नीचे नहीं आना चाहते और लगातार आगे बढ़ते रहना चाहते हैं। 2014 से पहले हमारी रैंकिंग 12-13 थी। हम छठवें स्थान पर भी रहे। इस समय हम सातवें स्थान पर हैं। कोई भी टीम हमें हल्के में नहीं लेती और वे हमें उस टीम के तौर पर जानते हैं जो नॉकआउट दौर में अच्छा प्रदर्शन करती है।”

उन्होंने कहा, “मेरा मनना है कि हमारे पास सुनहरा मौका है और हम आने वाले टूर्नामेंट के लिए सही दिशा में जा रहे हैं।”

रियो ओलम्पिक के लिए यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में चल रही टीम की तैयारी पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अभ्यास के दौरान बार-बार अपने आप को उन मौकों की याद दिलाते रहते हैं जहां हम अच्छा कर सकते थे।

उन्होंने कहा, “हम बड़े टूर्नामेंट के लिए पहले से कहीं ज्यादा तैयार हैं। चाहे वह मानसिक तौर पर हो या शारीरिक तौर पर। हम सिर्फ व्यक्तिगत रूप से सुधार करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं बल्कि हम एक दूसरे के साथ भी काम कर रहे हैं और अपने आप से कह रहे हैं कि हमें एक टीम की तरह खेलना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493