ढाका, 11 मई (आईएएनएस)। तेज गेंदबाज शहादत हुसैन घरेलू क्रिकेट में हिस्सा ले सकते हैं। इस बात की घोषणा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने की।
वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम के मुताबिक, हुसैन पर अपनी नाबालिग नौकरानी से मारपीट का आरोप है। इस ‘अप्रत्याशित’ घटनाक्रम के बाद उन्होंने पूरे देश से माफी मांगी थी।
बीसीबी ने मंगलवार को कहा है कि खिलाड़ी पर से जब तक आपराधिक आरोप नहीं हट जाते तब तक उन पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा रहेगा।
हुसैन और उनकी पत्नी जैसमीन जहां पर महिला एवं बाल दमन निरोधक समिति ने 22 फरवरी को औपचारिक तौर पर आरोप लगाए थे।
पिछले साल सिंतबर में हुसैन ने अपनी नौकरानी के गुम होने की रिपोर्ट लिखवाई थी। कुछ ही घंटे बाद 11 साल की नौकरानी ने खिलाड़ी और उनकी पत्नी पर उसके साथ लगातार जुल्म करने का आरोप लगाया था।
dharmpath.com dharmpath