गालकैड कस्बे के गवर्नर कादर मुहम्मद अली ने पत्रकारों को बताया कि अल शबाब के खिलाफ सोमालिया नेशनल आर्मी (एसएनए) और अफ्रीकन यूनियन पीसकीपिंग मिशन (एएमआईएसओएम) के बलों का यह विशेष अभियान सफलतापूर्वक खत्म हो गया है।
उन्होंने कहा, “सोमालिया सरकार के विशेष बलों ने एएमआईएसओएम के साथ मिलकर सेल-तिमिर स्थान पर यह अभियान चलाया था। बलों ने 15 आतंकवादियों को मार गिराया है, जिनमें वरिष्ठ कमांडर शामिल थे। हमने इस अभियान के दौरान 15 बंदूकें भी बरामद की हैं।”
dharmpath.com dharmpath