ऐश्वर्य ने मोदी की भरपूर प्रशंसा की

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि मोदी देश के लिए जो कर रहे हैं वह आसान काम नहीं है।

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि मोदी देश के लिए जो कर रहे हैं वह आसान काम नहीं है।

पूर्व विश्व सुंदरी ने समाचार चैनल ‘ईटीवी’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि मोदी जो भी कर रहे हैं वह देश और देश के लोगों की भलाई के लिए है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपना राजनीतिक करियर उत्तर प्रदेश से शुरू करना चाहेंगी, अभिनेत्री ने कहा कि वह एक अच्छी मां, एक अच्छी बेटी, एक अच्छी पत्नी और साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक हैं। वह अपनी इन जिम्मेदारियों से खुश हैं।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर नहीं कहा कि वह राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगी, लेकिन उन्होंने इसके लिए हां भी नहीं भरी।

अपनी जिंदगी की नई नियति के बारे में ऐश्वर्य ने कहा कि वह किसी नियति को पाने के लिए अपनी जिंदगी नहीं जी रही हैं। उन्होंने बेहद दार्शनिक अंदाज में कहा कि जिंदगी एक यात्रा है, जिसमें ऊंच-नीच होती रहती है।

ऐश्वर्य को अपनी आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 20 मई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493