देंगजेन के कई कस्बों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और पुलों तथा सड़कों को नुकसान पहुंचा।
चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर ने भूकंप का केंद्र 31.99 डिग्री उत्तरी अक्षांस तथा 94.94 डिग्री पूर्वी देशांतर पर पाया, जो पृथ्वी से सात किलोमीटर की गहराई पर थी।
रिजनल सिस्मोलॉजिकल ब्यूरो के निदेशक सोरेन ने कहा कि भूकंप का केंद्र काता कस्बे में था, जहां दो प्रमुख बौद्ध मंदिर हैं।
क्षेत्रीय सरकार के आपात कार्यालय ने कहा कि घटना में काता में 60 से अधिक लोग घायल हो गए। उनका इलाज पीपुल्स हॉस्पिटल ऑफ कमादो सिटी में चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath