रॉक क्लाइबिंग विश्व कप की मेजबानी करेगी नवी मुंबई

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइबिग महासंघ ने कहा कि 13 से 16 मई तक होने वाले रॉक क्लाइबिग विश्व कप की मेजबानी नवी मुंबई करेगी। विश्व कप वाशी के सीआईडीसीओ एक्जिविशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

इस विश्वकप में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और पिछले तीन विश्व कप के विजेता शॉना कोक्से, विश्व नंबर दो अकियो नोगुची और विश्व नंबर तीन रूस्तम गेलमानोव हिस्सा लेंगे।

इनके अलावा 150-200 खिलाड़ी चार दिन तक चलने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

मेजबान देश होने के नाते भारत के शीर्ष खिलाड़ियों को विश्व के बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा।

विश्व कप संगठन समिति के अध्यक्ष फ्रांको लिनहारे ने बुधवार को एक बयान में कहा, “हमें भारत में विश्व कप आयोजित करने पर गर्व है। हमें उम्मीद है कि यह शानदार टूर्नामेंट होगा।”

उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए काफी खुशी की बात है कि विश्व भर के शीर्ष खिलाड़ी भारत में प्रतिस्पर्धा करेंगे। हम मुंबई के लोगों से आग्राह करते हैं कि वह इसे देखने आएं और अपना समर्थन प्रदान करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493