ग्लासको, 11 मई (आईएएनएस)। विश्व के नंबर तीन पुरुष खिलाड़ी एंडी मरे अपने कोच एमेली मोरेसमो से अलग होने के बाद किसी पूर्व खिलाड़ी को अपना नया कोच बना सकते हैं।
ग्लासको, 11 मई (आईएएनएस)। विश्व के नंबर तीन पुरुष खिलाड़ी एंडी मरे अपने कोच एमेली मोरेसमो से अलग होने के बाद किसी पूर्व खिलाड़ी को अपना नया कोच बना सकते हैं।
मेड्रिड ओपन के फाइनल में मरे जोकोविच से हार गए थे जिसके बाद सोमवार को मरे और मोरेसमो अलग हो गए थे।
इस साझेदारी के कारण मरे विश्व रैंकिंग में नंबर दो तक पहुंच सके थे। 2014 से शुरू हुई इस साझेदारी के रहते मरे एक भी ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत सके थे।
बीबीसी के मुताबिक मरे ने कहा, “यह जरूरी नहीं लेकिन हो भी सकता है कि मेरा अगला कोच कोई पूर्व खिलाड़ी हो।”
मोरसेमो से पहले मरे ने इवान लैंडल के साथ काम किया था जिन्होंने मरे को यूएस ओपन और विबंलडन ओपन के खिताब के अलावा ओलम्पिक में सफलता भी दिलाई थी।
मरे का मानना है कि जो कोच शीर्ष स्तर पर टेनिस खेले हैं वह बड़े टूर्नामेंट और बड़े मैचों में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
उन्होंने कहा, “वह उस स्तर पर खेल चुके हैं इसलिए वह समझते हैं।”
dharmpath.com dharmpath