न्यूकैसल, नार्विच ईपीएल से बाहर, संडरलैंड की साख बची

लंदन, 12 मई (आईएएनएस)। संडरलैंड ने खुद को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में बनाए रखा है लेकिन नार्विच सिटी और न्यूकैसल युनाइटेड एफसी को ईपीएल से बाहर होना पड़ा है।

नार्विच को कॉरो रोड में वॉटफोर्ड पर 4-2 की जीत के बावजूद ईपीएल से बाहर होना पड़ा है। इसका कारण यह है कि संडरलैंड ने एवर्टन को 3-0 से हराकर न सिर्फ अपनी साख बचाई बल्कि उसका काम भी खराब कर दिया।

बुधवार को हुए एक अन्य मैच में लीवरपूल ने चेल्सी को 1-1 की बराबरी पर रोकते हुए अपने लिए छठा स्थान सुनिश्चित करने की ओर बड़ा कदम बढ़ाया।

लीवरपूल अभी आठवें स्थान पर है और उसके छठे स्थान पर काबिज वेस्ट हैम युनाइटेड से तीन अंक कम हैं।

शीर्ष-6 में स्थान बनाकर लीवरपूल अगले साल यूरोपा लीग में खेलने की योग्यता हासिल कर सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493