श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के भाई गिरफ्तार

कोलंबो, 12 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के भाई बासिल राजपक्षे को भूमि सौदे के एक मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वित्तीय अपराध जांच प्रभाग (एफसीआईडी) ने आर्थिक मामलों के मंत्रालय के पूर्व मंत्री बासिल राजपक्षे को मतारा कस्बे में भूमि मुद्दे पर गिरफ्तार किया।

बासिल को पिछले साल भी एक वित्तीय धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493