पेरिस, 12 मई (आईएएनएस)। फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलने वाले ब्राजीलियाई डिफेंडर मैक्सवेल इस सत्र के बाद क्लब का साथ छोड़ सकते हैं।
इसका कारण यह है कि मैक्सवेल को अब तक फ्रांसीसी पासपोर्ट नहीं मिल सका है जबकि करार के वक्त मैक्सवेल से इसका वादा किया गया था।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक बुधवार को जारी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मैक्सवेल ने फ्रेंच पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था लेकिन देश के आंतरिक मंत्रालय ने इसे नकार दिया है।
मैक्सवेल का पीएसजी के साथ करार 30 जून को समाप्त हो रहा है। हो सकता है कि क्लब मैक्सवेल को अपने साथ और नहीं रखना चाहे लेकिन क्लब का कोचिंग स्टाफ उन्हें अपने साथ रखने की सिफारिश कर सकता है।
dharmpath.com dharmpath