स्वीडन से अधिक जेट लड़ाकू विमान खरीदेगा थाईलैंड

बैंकॉक, 12 मई (आईएएनएस)। थाईलैंड स्वीडन से अधिक लड़ाकू विमान खरीद सकता है।

फिलहाल, थाईलैंड के पास एक ही प्रकार के 12 जहाजों का बेड़ा है।

देश के उपप्रधानमंत्री एवं पूर्व वायुसेना प्रमुख प्राजिन जुतोंग ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने प्रौद्योगिकीय उन्नत विमान के रूप में साब जेएएस 39 ग्रिपेन लड़ाकू विमान की समीक्षा की है। उनके उत्तराधिकारी चार अतिरिक्त जेट विमान खरीदेंगे।

थाई वायुसेना ने इस वक्त स्वीडन के 12 लड़ाकू विमानों को दक्षिणी प्रांत सूरत थानी की एयरविंग 7 में तैनात किया है।

अमेरिका के एफ-5टाइगर लड़ाकू विमानों की जगह 2008 में ग्रिपेन जहाजी बेड़े को शामिल किया था।

उपप्रधानमंत्री के मुताबिक, “एक लड़ाकू जहाजी बेड़े में सिर्फ दर्जनभर विमान ही नहीं होने चाहिए।”

जेएएस 39 ग्रिपेन की अनुमानित लागत 6.9 करोड़ डॉलर प्रति विमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493