काबुल, 12 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहर प्रांत में एक सुरक्षा जांच चौकी को गुरुवार को निशाना बनाकर किए गए फिदायीन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
एक स्थानीय अधिकारी ने बताया, “एक फिदायीन ने घनी खिल जिले में एक सुरक्षा जांच चौकी के पास विस्फोट कर दिया, जिसमें वह खुद तो मारा ही गया, साथ में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई।”
dharmpath.com dharmpath