एम्सटर्डम, 12 मई (आईएएनएस)। डच फुटबाल लीग क्लब एजाक्स के कोच फ्रैंक दे बोएर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
डच फुटबाल क्लब ने कहा है कि साढ़े पांच साल के कार्यकाल के बाद बोएर उनसे विदा हो गए हैं।
45 साल के बोएर इससे पहले एक खिलाड़ी के तौर पर एजाक्स के लिए खेल चुके हैं। वह हॉलैंड के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी रहे हैं।
बोएर ने 6 दिसम्बर, 2015 में मार्टिन जोल के स्थान पर डच क्लब का कोच पद सम्भाला था।
बोएर की देखरेख में डच टीम ने 2011, 2012, 2013 और 2014 में डच चैम्पियनशिप और 2013 में डच सुपरलीग खिताब जीता।
dharmpath.com dharmpath