आईपीएल : दिल्ली ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

हैदराबाद, 12 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में गुरुवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे लीग के 42वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

हैदराबाद की टीम इस समय अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर है तो वहीं, दिल्ली की टीम अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है।

दिल्ली के नियमित कप्तान जहीर खान इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ज्यां पॉल ड्यूमिनी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उनके अलावा नाथन काल्टर नाइल, जयंत यादव और मयंक अग्रवाल की टीम में शमिल किया गया है।

हैदराबाद ने पिछले मैच की अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

टीमें :

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोइजेज हेनरिक्स, युवराज सिंह, केन विलियम्सन, नमन ओझा, दीपेंद्र हुड्डा, आशीष नेहरा, मुस्तफिजुर रहमान, बरेंदर सरन और भुवनेश्वर कुमार।

दिल्ली डेयरडेविल्स : ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), क्विंटन डी काक, मयंक अग्रवाल, संजू सैमसन, क्रिस मौरिस, करुण नायर, ऋषभ पंत, जयंत यादव, अमित मिश्रा और मोहम्मद समी और नाथन काल्टर नाइल।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493