पहचान जाहिर न करने की शर्त पर एक स्थानीय सुरक्षा सूत्र ने कहा कि हादरामौत प्रांत की राजधानी मुकाल्ला के पूर्वी बाह्य इलाके में एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर समन्वित हमलों को अंजाम दिया गया।
एक सैन्य अधिकारी ने कहा, “मुकाल्ला के खलाप इलाके में फिदायीन हमलावरों ने एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाया, जिसपर हाल में भर्ती किए गए यमन तथा संयुक्त अरब अमीरात के सैनिकों का नियंत्रण है।”
एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि हमले में यमन के कम से कम 16 सैनिक मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए। प्रभावित होने वालों में ज्यादातर लोग बम निरोधक दस्ते के हैं।
सूत्र ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि एंबुलेंस, पुलिस के वाहन पीड़ितों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराने के काम में लगे हैं।
dharmpath.com dharmpath