इस्लामाबाद, 12 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने गुरुवार को बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी नेता मोतिउर रहमान को फांसी देने की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि फांसी को लेकर वह अत्यंत चिंतित है।
विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने साप्ताहिक ब्रीफ्रिंग के दौरान कहा कि बांग्लादेश के प्रभारी उच्चायुक्त को फांसी के खिलाफ पाकिस्तान का कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए तलब किया गया था।
प्रवक्ता ने कहा कि फांसी को लेकर पाकिस्तान अत्यंत चिंतित है। साथ ही यह भी कहा कि दफ्तर ने इस संबंध में बुधवार को भी एक बयान जारी किया था।
dharmpath.com dharmpath