साल 2011 में उप राष्ट्रपति के पद पर आसीन होने से पहले टेमर एक राजनीतिक पद धारक थे। वकील से राजनीतिज्ञ बने टेमर ब्राजीलियन डेमोक्रेटिक मूवमेंट पार्टी के लंबे समय से नेता हैं। संसद के निम्न सदन में अधिकांश सीटें इसी पार्टी की है।
उप राष्ट्रपति के रूप में टेमर ने रौसेफ के एजेंडों का समर्थन किया। मार्च के अंत में हालांकि उनकी पार्टी ने सत्तारूढ़ गठबंधन से अलग होने के लिए मतदान किया, जिससे राष्ट्रपति को करारा झटका लगा था।
साओ पाउलो के तिएते में सन् 1940 को जन्मे टेमर ने साओ पाउलो यूनिवर्सिटी से स्नातक की उपाधि ली है और साओ पाउलो के ही पोंटिफिकल कैथलिक यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट हैं।
उनकी पत्नी का नाम मार्शेला टेमर है और उनका एक बच्चा है।
dharmpath.com dharmpath