इस साल के सबसे बड़े डेब्यू अभिनेता होंगे हर्षवर्धन!

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। हिंदी सिने जगत के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर फिल्मों में डेब्यू करने को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं।

पिछले चार दशक से भारतीय दर्शकों पर एकतरफा राज करने वाले अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन की ग्रांड लांचिंग राकेश ओमप्रकाश मेहरा की लव स्टोरी ‘मिर्जिया’ से होने जा रही है। यह फिल्म सात अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

हर्ष शुरुआत से ही लो प्रोफाइल रह अभिनय का प्रशिक्षण लेते रहे हैं। अनिल कपूर को कई बार कहते सुना गया है कि हर्ष की सिनेमाई समझ बेहद अच्छी है।

सूत्र बताते हैं कि अनिल और हर्ष में जबरदस्त बॉन्डिंग है और दोनों अपने सिनेमाई समझ को बहुत शेयर करते हैं। एक तथ्य यह भी है कि अनिल कपूर ने हर्ष के सुझाव के बाद ही ‘स्लमडॉग मिलिनेयर’ और ‘दिल धड़कने दो’ साइन की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493