दीपिका के प्रशंसकों ने बढ़ाई ट्रिपल एक्स सीरीज की डीवीडी की बिक्री

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म रिलजी से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। दीपिका ‘ट्रिपल एक्स सीरीज’ की अगली फिल्म में जबरदस्त एक्शन करती हुई दिखाई देंगी। यह फिल्म अपने एक्शन के कारण पूरे विश्व में अपनी अलग इमेज रखती हैं।

अब इस फिल्म में दीपिका का भी नाम जुड़ गया है। हालांकि, फिल्म अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी लेकिन दीपिका के प्रशंसक अभी से ही इसे लेकर उत्सुक हैं।

आलम यह है कि फिल्म ‘ट्रिपल एक्स’ सीरीज की पहली दो फिल्मों की डीवीडी की मांग अचानक बढ़ गई है। दीपिका के प्रसंशक बड़े ही धड़ल्ले से पिछली दोनों फिल्मों की डीवीडी खरीद रहे हैं, जिससे पता चलता है कि विन डीजल और दीपिका की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए उनके प्रशंसक बेताब हैं।

जिन लोगों ने ट्रिपल एक्स सीरीज की पहली दोनों फिल्में नहीं देखी हैं वे अब इसे खरीद रहे हैं ताकि वे फिल्म वह अनुमान लगा सकें ही इस सीरीज की तीसरी फिल्म किस तरह की होगी।

दीपिका से जुड़े प्रवक्ता ने बताया, “दीपका के हॉलीवुड फिल्म में काम करने से उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। जैसे ही दीपिका के प्रशंसकों को उनके ट्रिपल एक्स की अगली सीरीज में काम करने के बारे में पता चले इसकी पहले की दोनों फिल्मों की डीवीडी की मांग बढ़ गई ताकि उनके प्रशंसक फिल्म से जुड़े पूर्वानुमान को पहले ही भांप सकें।”

दीपिका फिल्म की यूनिट के साथ अपनी सेल्फी और वीडियो खूब शेयर कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493