विदेश मामलों के मंत्रालय के उपनिदेशक गुस्तावो माचिन ने गुरुवार को कहा कि क्यूबा-अमेरिका द्विपक्षीय आयोग का तीसरा सत्र हवाना में 16 मई को होगा। इसमें राजनीतिक एवं आर्थिक संबंधों में सुधार चर्चा का केंद्र रहेंगे।
माचिन ने कहा, “हम उन कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे, जिन पर हमने पिछले कुछ महीनों में चर्चा की है। इसके साथ ही हम पूरे साल के लिए एजेंडा भी तय करेंगे।”
अधिकारी के हवाले से कहा गया कि दोनों देशों के बीच कई मुद्दों जैसे गुआंतानामो खाड़ी से अमेरिकी सुरक्षाबलों की वापसी और अमेरिका के नेतृत्व में क्यूबा पर लगे व्यापार प्रतिबंद को हटाने पर मतभेद बने हुए हैं।
माचिन ने कहा कि राजनयिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में राउल कास्त्रो और बराक ओबामा के बीच हुई बैठकों की कई उपलब्धियां भी रहीं। विशेष रूप में मार्च में ओबामा की क्यूबा यात्रा काफी सफल रही।
dharmpath.com dharmpath