मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने ब्रिटेन में अपनी आगामी फिल्म ‘तुम बिन 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है।
अनुभव सिन्हा ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “हां, यह सही है कि हमने अपना आखिरी शेड्यूल ब्रिटेन में फिल्माया। ‘तुम बिन 2’ की शूटिंग पूरी हुई।”
फिल्म में नेहा शर्मा, आदित्य सील और आशिम गुलाटी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म ‘तुम बिन 2’ 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम बिन’ का सीक्वल है। इसमें प्रियांशु चटर्जी, संदली सिन्हा, हिमांशु मलिक और राकेश वशिष्ठ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।
dharmpath.com dharmpath