बगदाद, 13 मई (आईएएनएस)। इराक के बलाद शहर में तीन बंदूकधारियों ने एक कैफे में हमला किया, जिसमें 13 लोग मारे गए और अन्य 25 घायल हुए।
एक सूत्र ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि एक कार में आए बंदूकधारियों ने गुरुवार देर रात कैफे पर हमला किया।
सूत्र ने बताया, “एक आत्मघाती हमलावर ने कैफे के सामने खुद को उड़ा दिया, जिसमें चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। बाकी आतंकवादियों ने वहां मौजूद नागरिकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।”
dharmpath.com dharmpath