आस्ट्रेलिया के टॉमिक ने रियो ओलम्पिक से नाम वापस लिया

केनबरा, 13 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी बर्नार्ड टॉमिक ने 2016 रियो ओलम्पिक से अपना नाम वापस ले लिया है।

बर्नार्ड के इस कदम के साथ ही उन्हें इस वर्ष रियो ओलम्पिक से निकाले जाने की सारी अटकलें भी समाप्त हो गई हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 23 वर्षीय खिलाड़ी ने अगस्त में होने वाले ओलम्पिक खेलों से खुद को अलग कर दिया और उन्होंने मेक्सिको में लोस काबोस में होने वाले एटीपी टूर खिताब को बचाने के बारे में सोचा है।

बर्नार्ड ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि रियो ओलम्पिक से नाम वापस लेने के पीछे का कारण उनका अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम है और उन्होंने कहा कि वह टेनिस में विकास के लिए एटीपी टूर्नामेंट खेलना चाहते हैं, ताकि अपने करियर के लिए अच्छे अंक हासिल कर सकें।

अपने बयान में बर्नार्ड ने कहा, “बड़े अफसोस के साथ मैंने रियो ओलम्पिक में आस्ट्रेलिया की टीम के साथ न खेलने का फैसला लिया है।”

बर्नार्ड हालांकि, आस्ट्रेलिया के लिए डेविस कप खेलने के लिए तैयार रहे हैं और अपने देश के लिए खेलने हेतु काफी आतुर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493