सनी लियोन ने कैमरे पर पति को किया किस

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सनी लियोन ने फिल्मों के लिए अपने कांट्रेक्ट में ‘नो किसिंग क्लॉज’ लगा रखा है। यानी, फिल्म में उनका कोई चुंबन सीन नहीं होगा। शुक्रवार को 35वां जन्मदिन मना रहीं सनी ने कहा है कि यह क्लॉज उनके पति डेनियल वेबर पर लागू नहीं होता।

सबूत के तौर पर उन्होंने ट्विटर पर पति के साथ इस रोमांटिक पल को साझा किया और लिखा, “किसने कहा कि मैं कैमरे के सामने किस नहीं करूंगी? डेनियल वेबर।”

‘जिस्म 2’, ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘एक पहेली लीला’, ‘कुछ कुछ लोचा है’ और ‘मस्तीजादे’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी सनी को हाल ही में जैस्मीन डीसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वन नाईट स्टैंड’ में देखा गया। उनकी फिल्म ‘मस्तीजादे’ का प्रीमियर जल्द ही डिजिटल मनोरंजन मंच ‘हंगामा प्ले’ पर होगा।

इस बारे में सनी लियोन ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए खास है।

सनी ने कहा, “फिल्म ‘मस्तीजादे’ मेरे लिए बहुत खास फिल्म है। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे प्रशंसकों ने फिल्म के लिए बहुत सारा प्यार दिखाया है। जल्द ही हंगामा प्ले पर इसे कहीं भी और कभी भी देखा जा सकेगा। मेरे लिए इससे बेहतर जन्मदिन का उपहार नहीं हो सकता।”

इसमें तुषार कपूर और वीर दास प्रमुख भूमिका में हैं। ‘मस्तीजादे’ वयस्क कॉमेडी है, जिसमें सनी लियोन दो भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493