फिलहाल शादी की योजना नहीं : स्वरा

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनके अनुसार, वह पटकथा लेखक हिमांशु शर्मा से शादी करने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि वे डेटिंग कर रहे हैं। खुश हैं और एक-दूसरे के प्रति समर्पित हैं, लेकिन फिलहाल अपने-अपने करियर में व्यस्त हैं।

ऐसी खबरें थीं कि स्वरा इस साल के आखिरी में ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ के पटकथा लेखक हिमांशु के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी।

स्वरा ने अटकलों पर विराम लगाते हुए आईएएनएस को बताया, “खबरें बिल्कुल गलत हैं। फिलहाल शादी की कोई योजना नहीं है। हम दोनों अपने-अपने करियर में व्यस्त हैं।”

उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में और खुलकर कहा, “हां, हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हम खुश हैं और एक-दूसरे के प्रति समर्पित हैं। अब आप जानते हैं कि हिमांशु मेरे पसंदीदा संवाद लेखक क्यों हैं।”

स्वरा की हालिया रिलीज ‘निल बट्टे सन्नाटा’ है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493