लगातार छठी बार जीते पेशेवर मुक्केबाज विजेंद्र

बोल्टन (इंग्लैड), 14 मई (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज मुक्केबाज विजेंद्र सिह ने पेशेवर मुक्केबाजी में अपनी जीत का क्रम बरकरार रखते हुए लगातार छठी बार बाजी मारी।

मार्कोन स्टेडियम में यहां शनिवार शाम को हुए मुकाबले में विजेंद्र ने पोलैंड के आंद्रजेज सोद्रा को बेहतरीन तरीके से खेलते हुए तीन चरणों में ही हराकर बाहर कर दिया।

विजेंद्र के अब तक खेले गए पांच मुकाबलों में सोद्रा सबसे अनुभवी प्रतिद्वंद्वी साबित हुए।

सोद्रा ने अपने अब तक खेले गए 17 मुकाबलों में से 12 में जीत हासिल की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493