काबुल, 14 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में शनिवार को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पास आत्मघाती कार बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।
अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “एक आतंकवादी ने नाद अली जिले में एक स्थानीय पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पास विस्फोटकों से लदी कार में विस्फोट कर दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।”
dharmpath.com dharmpath