‘सरबजीत’ के लिए पाकिस्तानी माहौल बनाना कठिन था : वनिता

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार उमंग कुमार की पत्नी वनिता उमंग कुमार फिल्म ‘सरबजीत’ में प्रोडक्शन डिजाइनर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में पाकिस्तानी माहौल बनाना मुश्किल था।

वनिता ने आईएएनएस से कहा, “मेरे लिए ‘सरबजीत’ के लिए पाकिस्तान बनाना मुश्किल था। कई कारणों से हम पाकिस्तान नहीं जा सकते, जिसके चलते पाकिस्तानी जेल बनाना थोड़ा मुश्किल था। पाकिस्तान जेल की दीवारें किले की तरह हैं और वह काफी बड़े इलाकों जैसी हैं।”

उन्होंने कहा, “इसके बाद हम पालघर किले के पास गए, यह काफी दिलचस्प था। इसमें इस्लामी वास्तुशिल्प था, जिससे हमने पूरे पालघर में पूरी जेल बनाई।”

फिल्म में रणदीप हुड्डा ने सरबजीत सिंह की भूमिका निभाई है। भारतीय किसान सरबजीत सिंह को पाकिस्तान में जासूसी और आतंकवाद का दोषी ठहराया गया था।

फिल्म की सह-निर्माता वनिता ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास थी।

उन्होंने कहा, “सह-निर्माता की वजह से फिल्म हमारे बच्चे जैसी है। इस फिल्म को बनाने में कड़ी मेहनत, लगन, खून और पसीना लगा है। यह सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि एक मिशन जैसी है। मुझे उम्मीद है कि लोग भी वही महसूस करेंगे, जो फिल्म बनाते हुए हमने किया। यह हमारे लिए बहुत खास है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493