कायली से अलगाव बाद अच्छे हैं टीगा

लॉस एंजेलिस, 14 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी हस्ती कायली जेनर और उनके प्रेमी रैपर टीगा लगभग दो साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो गए हैं, वहीं रैपर टीगा इस अलगाव के बाद अच्छे हैं।

बताया जा रहा है कि टीगा (26) और कायली (18) का अलगाव कथित तौर पर सौहार्द्रपूर्ण तरीके से हुआ। इस पर टीगा ने कहा कि वह सही जगह हैं।

टीगा ने ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ से कहा, “मैं अच्छा हूं, आपको पता हैं? दूसरे ही दिन कड़ी मेहनत की और अगले स्तर तक जाने और बड़ी चीजें प्राप्त करने और विकसित करने की कोशिश की।”

कायली ने अभी तक कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने केवल अपनी मां क्रिस जेनर के घर से स्नेपचैट वीडियो की एक संख्या साझा की है।

कायली ने लिखा, “आप में से किसी को मेरा पुराना बेडरूम याद है? मुझे लगता है कि मैं यहां कुछ दिनों के लिए हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493