मेमनों की पहचान छुपाने के लिए पुलिस ने ढका चेहरा

पुलिस अधिकारियों ने एक कार का पीछा कर चुराई गई मेमनों को बरामद कर लिया और कहां से उनकी चोरी की गई, इसका पता लगाने की कोशिश जारी है।

वेस्ट मिडलैंड की पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक तस्वीर में मेमनों के चेहरे को ‘उनकी पहचान छुपाने के लिए’ धुंधला कर दिया गया। पुलिस कई बार जरूरी जानकारियों को छुपाने के लिए तस्वीरों में पीड़ितों या अपराधियों के चेहरे को धुंधला कर देती है।

मेमनों के चेहरे को धुंधला करने को लेकर सोशल मीडिया में खूब मजाक चल रहे हैं। आधिकारिक बयान में कहा गया, “वेस्ट मिडलैंड की पुलिस ने चुराए गए मेमनों के चेहरों को ‘उनकी उम्र और खतरे को देखते हुए’ धुंधला किया।” हालांकि बाद में पुलिस ने स्वीकार किया कि युवा मेमनों के चेहरों को मजाक के तौर पर धुंधला किया गया था।

यह कहानी उस वक्त शुरू हुई जब कुछ संदिग्ध लोगों को कार की पिछली सीट पर तीन मेमनों को ले जाते देखा गया। पुलिस ने जब उनका पीछा शुरू किया तो कार में 20 से 29 साल की उम्र के तीन नौजवान गाड़ी छोड़कर भाग निकले। हालांकि बाद में उन्हें पकड़ लिया गया और पूछताछ में पता चला कि वे भेड़ चुराकर भाग रहे थे।

उन मेमनों को बरामद कर लिया गया। बाद में उन तीनों आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया, लेकिन उन्हें आगे की जांच के लिए 16 जून को बुलाया गया है।

इस दौरान मेमनों के मालिक की तलाश जारी है। बुधवार को उन मेमनों को वेस्ट मिडिलैंड के पशु अभयारण्य ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि सभी मेमने सही-सलामत हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493