फीफा ने नए सदस्यों कोसोवो, जिब्राल्टर का स्वागत किया

मेक्सिको सिटी, 14 मई (आईएएनएस)। फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फीफा ने यहां कोसोवो और जिब्राल्टर के पक्ष में मतदान किया और उन्हें 2018 विश्व कप क्वालीफायर्स के लिए उपयुक्त सदस्य के रूप में चुना।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 66वें फीफा कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को दोनों देशों को सदस्य बनाने के क्रम में मतदान किया।

इसमें जहां एक ओर कोसोवो को 210वें सदस्य के रूप में शामिल करने के लिए 143 वोट मिले, वहीं जिब्राल्टर को 211वें सदस्य के रूप में शामिल करने हेतु 172 वोट मिले।

फीफा की कार्यकारी शाखा ने प्रारंभ में जिब्राल्टर के आवेदन को खारिज कर दिया था, लेकिन खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने पिछले माह कहा कि कांग्रेस की बैठक में इस मामले पर उनको मिलने वाले वोटों के आधार पर फैसला लिया जाएगा।

क्षेत्र के फुटबाल संघ के अध्यक्ष माइकल लामास ने नए सदस्यों को स्वीकृति देने के लिए प्रतिनिधिमंडल का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “आप में से कई यह बात नहीं जानते होंगे कि जिब्राल्टर कहां है?”

माइकल ने कहा, “एक छोटा सा देश होने के नाते हम अपनी उपलब्धियों के बारे में यथार्थवादी हैं। खेल को पसंद करने वाले जिब्राल्टर के बच्चे पहली पीढ़ी होंगे, जो फीफा की सदस्यता के साथ बड़े होंगे।”

कोसोवो के फुटबाल संघ के प्रमुख ने भी फीफा कांग्रेस का आभार जताया। फीदिल वोर्की ने कहा, “इस फैसले के लिए मैं तहेदिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493