कैमरन ने यूरोपीय संघ छोड़ने को लेकर सावधान किया

लंदन, 14 मई (आईएएनएस)। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने स्थानीय मतदाताओं को चेताया है कि यूरोपीय संघ को छोड़ने के लिए मतदान करना मंदी को लाने के लिए मतदान करना होगा। यह अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जाने वाला होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्काई न्यूज के हवाले से शनिवार को कहा कि कैमरन ने यह टिप्पणी ऑक्सफोर्डशायर में अपने विटनी संसदीय क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में की।

कैमरन ने कहा, “आर्थिक सुरक्षा एकमात्र ऐसी चीज है जिस पर लोगों को विचार करना है। यदि ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ छोड़ा तो हमारी अर्थव्यवस्था पर जो तात्कालिक एवं दीर्घकालिक कुप्रभाव पड़ेगा उसका इसे छोड़ने के पक्ष में दिया गया कोई भी तर्क मुकाबला करने में समर्थ नहीं होगा।”

अब तक प्रचार के सबसे बड़े दिन शनिवार को यहां कैमरन ने कहा, “यदि हम 23 जून को यूरोपीय संघ को छोड़ने के लिए मतदान करते हैं तो हमलोग ऊंची कीमतों के लिए वोट करेंगे, हमलोग कम रोजगार के लिए वोट करेंगे, हमलोग मंदी के लिए वोट करेंगे। इसे हमारी अर्थव्यवस्था अंत तक नहीं चाहेगी।”

कैमरन ने कहा कि जनमत संग्रह आम चुनाव से अधिक महत्वपूर्ण है और एक पीढ़ी के लिए जीवनभर के लिए मौका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493