छग सब जूनियर हॉकी टीम सेमीफाइनल में, रविवार को बिहार से सामना

रायपुर, 14 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की सब जूनियर बालक हॉकी टीम इंफाल में खेले जा रहे ‘बी’ डिवीजन टूनार्मेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टूनार्मेंट में छग टीम रविवार को अंतिम-4 के मुकाबले में बिहार से भिड़ेगी। पिछले साल ‘ए’ डिवीजन में खराब प्रदर्शन के बाद इस साल छग टीम ‘बी’ डिवीजन टूनार्मेंट खेल रही है।

अगर टीम बिहार को हरा देती है तो वह फाइनल में पहुंचने के साथ ही फिर से ‘ए’ डिवीजन के लिए क्वालिफाई कर लेगी। छग टूनार्मेंट में अब तक अपराजेय रहा है। टीम ने केरल को 6-1 से, गोवा को 5-0 से, उत्तराखंड को 6-3 से हराया, जबकि मुंबई से उसका मैच 1-1 से बराबर रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493