माधुरी अब भी डांस सीखने को बेताब : टेरेंस लुईस

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। रियलिटी टेलीविजन शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस-अब इंडिया की बारी’ में निर्णायक दल के सदस्य कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने बताया कि माधुरी अब भी नृत्य की बारीकियां जानने की कोशिश कर रही हैं।

टीवी शो का प्रारूप स्टेज डांसिंग बनाम स्ट्रीट डांसिंग है , वहीं लुईस ने माधुरी को कुछ तकनीक सीखाई है, जो कई चीजों में शामिल है।

उन्होंने कहा, “माधुरी सीखना चाहती हैं, वह अब भी डांस सीखने की शौकीन हैं। वह हर तरह का डांस सीखना चाहती हैं। मुझे उनका यह गुण पसंद है और मुझे जानकारी साझा करना भी अच्छा लगता है।”

‘सो यू थिंक यू कैन डांस-अब इंडिया की बारी’ का प्रसारण ‘एंडटीवी’ टेलीविजन पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493