चीन : हत्या का आरोपी 25 साल बाद पकड़ा गया

बीजिंग, 15 मई (आईएएनएस)। चीन में छह लोगों की हत्या का आरोपी 25 साल तक फरार रहने के बाद हेइलोंगजियांग प्रांत में पकड़ा गया। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने मार्च, 1991 में राओहे काउंटी में विवाद के बाद एक परिवार के छह लोगों की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह आरोपी और उसकी पत्नी को झिंजियांग उइगुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493