कान्स, 15 मई (आईएएनएस)। कान्स फिल्म समारोह के 69वें संस्करण में लेबनान के डिजाइनर ऐली साब के डिजाइनर परिधान में सजी ऐश्वर्य बेहद आकर्षक नजर आईं।
डिजाइनर ने ट्विटर पर लिखा, “69वें कान्स फिल्म समारोह में ‘ले बोन ग्रोस गेयंट’ के प्रीमियर में ऐश्वर्य राय, ऐली साब के परिधान में।”
ऐश्वर्य कान्स में कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह शनिवार को रेड कार्पेट पर बेहद शानदार अंदाज में नजर आईं।
आंखों पर खूबसूरती से सजे लाइनर और ‘लॉरियल पेरिस प्योर रेड्स’ संग्रह के प्योर ब्रिक शेड की लिपस्टिक में वह कान्स में अपना जलवा बिखेरती नजर आईं।
बॉशेरोन के आभूषणों और फेरागैमो के जूतों में सजी ऐश्वर्य का पूर्ण अंदाज बेहद आकर्षक नजर आ रहा था।
dharmpath.com dharmpath