आसियान-रूस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे म्यांमार के राष्ट्रपति

नेपीथा , 15 मई (आईएएनएस)। सोची में 19 मई से शुरू होने वाले दो दिवसीय आसियान-रूस शिखर सम्मेलन में म्यांमार के राष्ट्रपति यू हटिन क्याव भी भाग लेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार को संसद से स्वीकृति मिलने के बाद उम्मीद की जा रही है कि सम्मेलन के दौरान म्यांमार और रूस के बीच एक रक्षा सहयोग समझौते पर दस्तखत भी होगा।

उप रक्षा मंत्री मेजर जनरल मिंट न्वे ने कहा कि रक्षा समझौता होने से दोनों देशों के बीच नए तरीके से सैन्य सहयोग शुरू होगा और क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर रक्षा नीतियों को लेकर परस्पर समझदारी बनेगी तथा वार्ता को प्रोत्साहन मिलेगा।

रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई के. शोइगु के मार्च 2013 में म्यांमार दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी थी।

म्यांमार की रक्षा सेवाओं के कमांडर इन चीफ मिन अंग हलेंग ने विश्व शांति सुनिश्चित करने में सहयोग देने के लिए रूस से आह्वान किया।

रूस और म्यांमार के बीच 1948 में कूटनीतिक संबंध कायम हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493